फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notbandi 50 days, not completely improved the situation

नोटबंदी के 50 दिन, पूरी तरह नहीं सुधरे हालात

Thu, 29 Dec 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notbandi 50 days, not completely improved the situation
पांच सौ रुपये का नोट

नोटबंदी के 50 दिन में अभी भी पूरी तरह हालत नहीं सुधरे हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा में कैश निकालने के लिए लोगों की भीड़ पिछले दिनों की तरह ही दिखी। काउंटरों पर अपराह्न तीन बजे तक लंबी लाइनें लगी रही जबकि अन्य बैंकों सामान्य दिनों की तरह भीड़ रही। इधर, अधिकांश एटीएम बुधवार को भी चालू नहीं हो सके। इस वजह से जो एटीएम चल रहे थे उन पर कैश निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 पुराने नोटों को बंद किए जाने की घोषणा पिछले महीने आठ नवंबर को थी। बुधवार को नोटबंदी के 50 दिन होने के बाद भी लोगों को अभी भी कैश निकालने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में दोपहर एक बजे लोगों की सभी काउंटरों पर भीड़ लगी देखी गई।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राजीव गोयल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए आठ काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिन पर लेन देन हो रहा है। उन्होंने बताया कि करंट एकाउंट उपभोक्ताओं और सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए मुख्य शाखा के प्रथम तल पर अलग से दो काउंटर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का समय शाम चार बजे समाप्त होने के बाद भी अगर काउंटर पर लोग कैश निकालने के लिए रह जाते हैं तो उन्हें भुगतान करने के बाद ही काउंटर बंद किया जा रहा है। नैनीताल रोड स्थित पीएनबी ब्रांच में भी कैश निकालने के लिए काउंटरों पर लाइन तो थी मगर एसबीआई से कम ही रही। शाखा प्रबंधक बीके शर्मा ने बताया कि लोगों को जरूरत के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।

बरेली रोड पीएनबी ब्रांच के प्रबंधक बीके सक्सेना ने बताया कि लोगों को रोजाना पांच हजार कैश दिया जा रहा है जबकि करंट एकाउंट के ग्राहकों को कैश की उपलब्धता के आधार पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक सीएस बोरा ने बताया कि 24 हजार तक भुगतान किया जा रहा है।

किसी भी बैंक से कैश की समस्या होने की बात सामने नहीं आई है। लिमिट के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। एक सप्ताह में 24 हजार भुगतान करने का प्रावधान है जो कि अपनी सुविधानुसार बैंक दे रहे हैं।  

- डीके जायसवाल, जिला लीड बैंक अधिकारी


ट्रांसपोर्टर एक साथ 50 हजार न मिलने से परेशान

नोटबंदी का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर असर अभी बरकरार है। ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों का कहना है कि आरबीआई के नियमों के तहत करंट एकाउंट से उन्हें बैंक से एक साथ 50 हजार का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बैंक अधिकारी कह देते हैं कि दो बार में ले लेना। इस वजह से माल लेकर वाहनों को बाहर भेजने में परेशानी हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed