फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NOTA option will also be available on ballot paper

Nainital News: बैलेट पेपर पर भी होगा नोटा का विकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
NOTA option will also be available on ballot paper
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में यदि दावेदार आपकी कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा तो वोट खराब करने के बजाय आप नोटा के विकल्प पर मुहर लगा सकते हैं। बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न तो छपे ही होंगे, साथ में नोटा का विकल्प भी नजर आएगा।
विज्ञापन


देश में पहली बार वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में उपरोक्त में से कोई नहीं यानि नोटा का विकल्प सामने आया था। तब विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन में प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ-साथ नोटा का बटन भी दिया गया। इससे उन मतदाताओं को विकल्प मिला था, जो किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते थे। उसके बाद से हर चुनाव में नोटा का विकल्प मौजूद रहता है। हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि निकाय चुनाव के बैलेट पेपरों पर भी नोटा का विकल्प मौजूद रहेगा। मेयर, चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, अथवा सभासद-सदस्य पद के सभी बैलेट पेपर पर यह व्यवस्था होगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed