{"_id":"680bfbb112827d6bba090b96","slug":"noor-returning-wife-getting-mother-admitted-moradabad-haldwani-news-c-8-1-hld1010-551992-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मां को मुरादाबाद भर्ती करा पत्नी के साथ लौट रहे थे नूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मां को मुरादाबाद भर्ती करा पत्नी के साथ लौट रहे थे नूर
Sat, 26 Apr 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बीमार मां को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती करा लौट रहे शहर के गौजाजाली निवासी दंपती को देर रात दस बजे एसटीएच के इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। कालाढूंगी हादसे में में नूर गंभीर रूप से जले हैंं जबकि पत्नी सैयदा को सिर व पैर में ज्यादा चोट आई है।
गौजाजाली निवासी नूर अहमद पेशे से फर्नीचर कारोबारी हैं। वह पत्नी सैयदा के साथ अपनी मां रईसा को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। मां के दिमाग की नस फटने के बाद उन्हें यहां से रेफर किया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में नूर अहमद का इलाज कराने के लिए पहुंचे उत्तर उजाला निवासी सूफी मोहम्मद उमर ने बताया कि पिछले दिनों नूर की मां की तबीयत खराब हुई। उन्हें एडमिट कराकर वह अपनी पत्नी के साथ वापस आ रहे थे तभी हादसा हुआ। इधर अस्पताल में नूर की बेटी अनम का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अस्पताल में काफी संख्या में लोग उनका हाल जानने आए थे। नूर कंधे से पैर तक बुरी तरह जले हैं। जबकि सैयदा के पैर और सिर में गंभीर चोट है। दोनों बाइक से मुरादाबाद से बाजपुर, कालाढूंगी के रास्ते हल्द्वानी आ रहे थे।