{"_id":"686ade509b57be4c360f0dcd","slug":"nomination-papers-will-be-scrutinized-from-today-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108626-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज से नामांकन पत्रों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज से नामांकन पत्रों की होगी जांच
Mon, 07 Jul 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से बुधवार तक ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में दावेदारों के नामांकन पत्रों की जांच की होगी।
एडीएम विवेक राय ने बताया कि जिले में ग्राम प्रधान पद पर 1516 दावेदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 953, जिला पंचायत सदस्य के लिए 141 और सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 1912 दावेदारों ने नामांकन किया हैं। जिले में कुल 4522 नामांकन दाखिल हुए हैं। बताया कि सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।