{"_id":"5918a2c34f1c1b413a850c6c","slug":"nobody-has-pity-on-this-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मां पर तो किसी को तरस नहीं आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मां पर तो किसी को तरस नहीं आया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
मदर्से डे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ दिवस पर रविवार को कई कार्यक्रम हुए। सोशल मीडिया पर सूचनाओं का आदान-प्रदान भी खूब हुआ मगर बेस अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करीब 60 साल की बुजुर्ग महिला अपनों की राह देखती रही। उससे मिलने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
बिंदुखत्ता निवासी यह महिला अपना नाम भी नहीं बता पा रही हैं। वह सांस की बीमारी से पीड़ित हैं और भटकते हुए बेस अस्पताल पहुंच गईं। डॉ. एसएस बिष्ट ने महिला की हालत देखी तो उनका दिल पसीजा गया और तत्काल अज्ञात के रूप में उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
वृद्धा सांस न ले पाने के कारण अपना नाम और परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। समाजसेवी प्रेम बेलवाल का कहना है कि महिला बिंदुखत्ता की रहने वाली है। डॉ. बिष्ट ने बताया कि हालत में कुछ सुधार होने पर वृद्धा कभी अपना नाम गीता बता रही है तो कभी कुछ और।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर आठ पर भर्ती वृद्धा का इलाज चल रहा है। वृद्धा के बारे में न तो कोई पता करने आया और न साथ में कोई अस्पताल पहुंचा। डॉ. बिष्ट का कहना है कि महिला के ठीक होने के बाद ही परिवार के बारे में पता चल सकेगा।