फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No Parking Zone in nainital

नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहन बने परेशानी का सबब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No Parking Zone in nainital
नैनीताल की मालरोड में नो पार्किंग जोन में पार्क किए गए वाहन। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी नैनीताल में नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने का सिलसिला जारी है। इस कारण सड़कों पर जाम लगता है और स्थानीय लोगों एवं सैलानियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

पुलिस ने अपर और लोअर माल रोड, मल्लीताल स्थित स्टेट बैंक के सामने, बीडी पांडे अस्पताल से मोहन-को की ओर जाने वाली सड़क, मस्जिद के समीप, हाईकोर्ट रोड, भवाली और हल्द्वानी रोड के कई हिस्सों, फांसी गधेरा, सूखाताल आदि क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं इन बोर्डों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यहां पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वूसला जाएगा। इसके बाद भी इन तमाम क्षेत्रों में सुबह से शाम तक अवैध रूप से खड़े वाहनों की लंबी कतारें नजर आती हैं जिस कारण सड़कों में जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक आदेश कुमार का कहना है कि टैक्सी चालकों के लिए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में सवारियां भरने और उतारने के स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई वाहन नो पार्किंग जोन में नजर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed