फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   no more week holiday for raodways workers

रोडवेज कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश बंद  

Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 21 Jun 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या और बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने संचालन ड्यूटी से जुड़े कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश पर रोक लगा दी है। शनिवार से सोमवार तक दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों का संचालन भी करीब तिगुना कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से नजदीक होने से प्रबंधन पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों के संचालन का दबाव बढ़ गया है। पर्यटन सीजन में दिल्ली, देहरादून और नैनीताल रूटों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है लेकिन पर्याप्त संशाधन न होने के कारण रोडवेज प्रबंधन कभी स्टाफ की कमी तो कभी बसों के टोटे के चलते पर्यटकों को सुविधा नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में चालकों के अभाव में विभिन्न रूटों पर 22 बस सेवाएं रोकनी पड़ीं। चालकों और बसों के अभाव में पिछले सप्ताह में मुख्यालय से हल्द्वानी डिपो को दो दिन में 30 लाख रुपये का मिला लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका था। प्रबंधन ने स्टाफ की कमी से बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका के चलते संचालन ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के शनिवार से सोमवार तक साप्ताहिक अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन की इस सख्ती से बचने के लिए कुछ कर्मचारियों ने मेडिकल बनाने की जुगत भिड़ानी शुरू कर ली है। आरएम कुशीराम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश पर रोक लगायी है। उन्होंने कहा कि बीमार होने या मेडिकल प्रस्तुत करने पर कर्मचारी को छुट्टी दे दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed