{"_id":"60d778b38ebc3e32ca1ee4c9","slug":"no-more-exams-everyone-should-be-promoted-demand-of-mbpg-college-students-haldwani-news-hld4291268188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परीक्षा नहीं, सभी को प्रमोट किया जाए, एमबीपीजी कॉलेज के छात्र की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परीक्षा नहीं, सभी को प्रमोट किया जाए, एमबीपीजी कॉलेज के छात्र की मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी। डिग्री कॉलेजों की परीक्षाएं होंगी या सभी प्रमोट किया जाएगा, इसे लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय में मंथन चल रहा है। इस मुद्दे पर एमबीपीजी कॉलेज के अधिकतर विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षाएं होना ठीक नहीं हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय को सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर देना चाहिए।
इस वर्ष एक महीना भी सही से पढ़ाई नहीं हुई और ऑनलाइन क्लासेस की एनरायड फोन और नेटवर्क के अभाव में नहीं हुई है। इसे देखते हुए सभी को प्रमोट किया जाए।
- सुजल सचिन बीए प्रथम
कोविड से संक्रमित होने वाले हर छात्र की जिम्मेदारी कौन लेगा। परीक्षा से पहले सभी छात्रों का टीकाकरण होना अति आवश्यक है। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है।
- संजय जोशी, एमए फाइनल
इस वर्ष 2021 में पढ़ाई जरा भी नही हुई है। ऐसे में कैसे परीक्षाएं दे पाएंगे। सिलेबस भी पूरा नही हुआ है। विद्यार्थियों के हित में परीक्षा कराने के बजाय प्रमोट किया उचित होगा।
विज्ञापन
- प्रीति आर्य, बीए प्रथम वर्ष
कॉलेज में पढ़ाई हुई नहीं, ऑनलाइन पढ़ाई के कोई साधन नहीं हैं तो कैसी पढ़ाई हुई होगी, न कोर्स पूरा हुआ है ऐसे में कोई भी परीक्षा कैसे देगा। इसलिए सभी को प्रमोट किया जाए।
- चंदन भट्ट छात्र, बीए प्रथम वर्ष
स्वास्थ्य विभाग पहले ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए चेतावनी दे चुका है। इन परिस्थितियों में छात्रों की परीक्षाएं कराने के बजाय सभी छात्रों को प्रमोट किया जाना चाहिए।
- विशाल सिंह भोजक जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई