फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No more exams, everyone should be promoted, demand of MBPG college students

अब परीक्षा नहीं, सभी को प्रमोट किया जाए, एमबीपीजी कॉलेज के छात्र की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
No more exams, everyone should be promoted, demand of MBPG college students
हल्द्वानी। डिग्री कॉलेजों की परीक्षाएं होंगी या सभी प्रमोट किया जाएगा, इसे लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय में मंथन चल रहा है। इस मुद्दे पर एमबीपीजी कॉलेज के अधिकतर विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षाएं होना ठीक नहीं हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय को सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

इस वर्ष एक महीना भी सही से पढ़ाई नहीं हुई और ऑनलाइन क्लासेस की एनरायड फोन और नेटवर्क के अभाव में नहीं हुई है। इसे देखते हुए सभी को प्रमोट किया जाए।
- सुजल सचिन बीए प्रथम
कोविड से संक्रमित होने वाले हर छात्र की जिम्मेदारी कौन लेगा। परीक्षा से पहले सभी छात्रों का टीकाकरण होना अति आवश्यक है। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है।
विज्ञापन

- संजय जोशी, एमए फाइनल
इस वर्ष 2021 में पढ़ाई जरा भी नही हुई है। ऐसे में कैसे परीक्षाएं दे पाएंगे। सिलेबस भी पूरा नही हुआ है। विद्यार्थियों के हित में परीक्षा कराने के बजाय प्रमोट किया उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रीति आर्य, बीए प्रथम वर्ष
कॉलेज में पढ़ाई हुई नहीं, ऑनलाइन पढ़ाई के कोई साधन नहीं हैं तो कैसी पढ़ाई हुई होगी, न कोर्स पूरा हुआ है ऐसे में कोई भी परीक्षा कैसे देगा। इसलिए सभी को प्रमोट किया जाए।

- चंदन भट्ट छात्र, बीए प्रथम वर्ष
स्वास्थ्य विभाग पहले ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के लिए चेतावनी दे चुका है। इन परिस्थितियों में छात्रों की परीक्षाएं कराने के बजाय सभी छात्रों को प्रमोट किया जाना चाहिए।
- विशाल सिंह भोजक जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed