{"_id":"6228f0a7e8bf8863856b3792","slug":"no-mobile-phone-in-counting-hall-haldwani-news-hld455965894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में कोई कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में कोई कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि मतगणना हाल में कोई कर्मचारी या व्यक्ति मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। मतगणना केंद्र में तैनात सभी सुरक्षा बल अपना मोबाइल पुलिस बैरकों या मोबाइल जमा करने के लिए बने स्टोर रूम में रखकर आएंगे।
एसएसपी ने खालसा इंटर कालेज में ड्यूटी में लगाए गए सभी सुरक्षा बलों से कहा कि सिर्फ रिटर्निंग ऑफिसर और स्कैनिंग में लगी टीम ही मोबाइल फोन लेकर अंदर जा सकेगी। रोड पर तैनात फोर्स रूट डायवर्जन का पालन कराएगी। सभी सुरक्षाबलों को उनकी ड्यूटी से अवगत करा दिया है। सुरक्षा बलों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की है। उनके ड्यूटी प्वाइंट पर ही भोजन पैकेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मतगणना केंद्र के भीतर एजेंटों के लिए फोटो युक्त पास जारी किए हैं। बिना पास वाले किसी भी एजेंट को अंदर प्रवेश करने इजाजत नहीं होगी। बूथ एजेंट किसी भी प्रकार का हैंडबैग, मोबाइल फोन, ब्रीफकेस, थैला, ज्वलनशील सामग्री, शस्त्र आदि आपत्तिजनक वस्तुएं लेकर नहीं जाएंगे। किसी एक विधानसभा के पोलिंग एजेंट को किसी भी परिस्थिति में दूसरे विधानसभा कक्ष में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों तथा प्रशासनिक स्टाफ के लिए अतिरिक्त मेडिकल टीम लगाई गई है ताकि आपात स्थिति में चिकित्सा मुहैया कराई जा सके। अग्निशमन इकाइयों को किसी भी सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ शांतनु पाराशर, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, सीएफओ संजीवा कुमार, पीएसी के डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र कोश्यारी, सीओ आप्स नितिन लोहनी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।