{"_id":"df52e30f5e928838406f8214fd579fc5","slug":"no-latrines-in-59-state-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 राजकीय विद्यालयों में शौचालयों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 राजकीय विद्यालयों में शौचालयों नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 28 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक अमृता रावत ने शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी को पत्र
विज्ञापन
भेजकर बताया है कि रामनगर में 33 राजकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक
विद्यालयों में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है और 26 विद्यालयों में
निर्मित शौचालय जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति में है, जिनका पुनर्निर्माण किया जाना
आवश्यक है।
प्रेम को जारी विज्ञप्ति में विधायक रावत ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत 59 राजकीय विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत की जाए। उन्होंने एक अन्य पत्र द्वारा शिक्षा मंत्री को अवगत कराया है कि रामनगर अंतर्गत वनग्रामों में संचालित अधिकांश राजकीय विद्यालयों का संचालन खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है और कुछ विद्यालय घासफूस की झोपड़ियों में संचालित किए जा रहे हैं, जहां बिजली-पानी की भी कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने वन ग्रामों में स्थित राजकीय विद्यालयों के लिए टिनशेड प्लान तैयार करने को कहा है।