{"_id":"69ff7ca5278a1f1b9e06e50c","slug":"no-doctor-at-dholigaon-phc-patients-upset-haldwani-news-c-418-1-shld1006-6503-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढोलीगांव पीएचसी में डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढोलीगांव पीएचसी में डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोलीगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट के भरोसे मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की गई है। ओखलकांडा ब्लॉक जिले का दूरस्थ विकासखंड है। इसके बाद भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पतालों में दौड़ लगानी पड़ रही है। नगदली ने स्वास्थ्य मंत्री, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की मांग की है।