{"_id":"61e1c4c90a6d93109c4232c8","slug":"no-back-exams-in-mbpg-collage-haldwani-news-hld450971739","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी ने पहली फरवरी से बैक परीक्षाएं कराने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी ने पहली फरवरी से बैक परीक्षाएं कराने से किया इनकार
विज्ञापन
No Back Exams in MBPG Collage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने कुमाऊं विवि की पहली फरवरी से होने वाली स्नातक छठे सेमेस्टर और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की बैक की परीक्षाएं कराने से इंकार कर दिया है। कॉलेज में निर्वाचन कार्यालय बनने की वजह से परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में कुमाऊं विवि को पत्र भेजा है।
कुमाऊं विवि की स्नातक छठे सेमेस्टर और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं में एमबीपीजी कॉलेज के 600 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने विवि प्रशासन को शुक्रवार को पत्र भेजा है। बताया कि जिला प्रशासन की ओर से महाविद्यालय का अधिग्रहण कर लिया गया है और वर्तमान में महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय संचालित हो रहा है।
ईवीएम आदि निर्वाचन सामग्री कक्षा कक्षों में रखे जाने से बैक परीक्षाएं हो पाना संभव नहीं है। प्राचार्य डॉ. पंत ने विवि से यह भी अनुरोध किया है कि अगर विवि चाहे तो एमबीपीजी के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र भी महिला महाविद्यालय में बना दे तो परीक्षाएं कराने में कॉलेज प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बारे में विवि प्रशासन की ओर से अभी कोई स्वीकृति नहीं आई है।