फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine became Ranchoddas, 63 will make Mahasamar special

नौ बने रणछोड़दास, 63 बनाएंगे महासमर को खास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine became Ranchoddas, 63 will make Mahasamar special
हल्द्वानी/नैनीताल। नाम वापस लेने के अंतिम दिन यह तस्वीर साफ गई है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले में नौ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। सबसे अधिक दावेदार हल्द्वानी सीट पर हैं जबकि नैनीताल सीट पर सबसे कम दावेदार हैं। सोमवार को प्रत्याशियों को सिंबल भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नाम वापसी का दिन था। सुबह से ही प्रत्याशी के नाम वापसी की चर्चा हो रही थी। देर शाम तीन बजे नाम वापसी का अंतिम समय रखा गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि नैनीताल से दो, कालाढूंगी से दो, लालकुआं से एक, भीमताल से एक, हल्द्वानी से एक और रामनगर से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। उन्होंने कहा कि अब नैनीताल में पांच, कालाढूंगी में 11, लालकुआं में 13, भीमताल में 10, हल्द्वानी में 13 और रामनगर में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

ये हटे मैदान से
- आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व में घोषित प्रत्याशी डॉ. भुवन आर्या और एक निर्दलीय दावेदार मीनाक्षी आर्या ने नाम वापस लिया है।
-भीमताल सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नंदाबल्लभ ने नाम वापस लिया।
-रामनगर में गौरव रावत और रविंद्र रौतेला ने नामांकन वापस ले लिया है। गौरव रावत आप प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत के बेटे हैं। वहीं रविंद्र रौतेला एबीवीपी के नेता है और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कालाढूंगी में भाजपा के बागी गजराज सिंह बिष्ट और निर्दलीय मोहन चंद्र ने अपना नाम वापस लिया।
-लालकुआं में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर पांडे की पत्नी सविता देवी ने अपना नाम वापस लिया।
-हल्द्वानी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित टिक्कू की पत्नी स्मृति टिक्कू ने नाम वापस लिया।
कहां कितने प्रत्याशी
नैनीताल 05
संजीव आर्य: कांग्रेस
सरिता आर्य : भाजपा
हेम आर्य: आप
ओमप्रकाश: यूकेडी
राजकमल सोनकर: बसपा
भीमताल 10
राम सिंह कैड़ा: भाजपा
दान सिंह भंडारी: कांग्रेस
सागर पांडे: आप
हरीश चंद्र राहुल: यूकेडी
भुवन चंद्र आर्य: बसपा
विक्रम सिंह: सपा
लाखन सिंह नेगी: निर्दलीय
मनोज साह: निर्दलीय
प्रकाश चंद्र: निर्दलीय
सुरेश चंद्र आर्य: निर्दलीय
रामनगर 11
डॉ. महेंद्र पाल सिंह: कांग्रेस
दीवान बिष्ट: भाजपा
शिशुपाल सिंह रावत: आप
हेम भट्ट: बसपा
राकेश चौहान: यूकेडी
अब्दुल गफ्फार: सपा
चिंताराम: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
मोहसिन खान: निर्दलीय
श्वेता माशीवाल: निर्दलीय
संजय नेगी: निर्दलीय
जगदीश चंद्र पांडेय: निर्दलीय
हल्द्वानी 13
सुमित हृदेयश : कांग्रेस
डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला: भाजपा
समित टिक्कू: आम आदमी पार्टी
शोएब अहमद : समाजवादी पार्टी
जितेंद्र सिंह : बहुजन समाज पार्टी
रवि वाल्मीकि: उत्तराखंड क्रांति दल
अब्दुल मतीन सिद्दकी: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन महिपाल सिंह: जनता ब्रिगेड पार्टी
अनिल कुमार सिंह: जन एकता पार्टी
राजेंद्र कुमार गुप्ता: निर्दलीय
उमेश चंद्र जोशी: निर्दलीय
दिव्यांशु वर्मा: निर्दलीय
प्रशांत कुमार नेगी: निर्दलीय
लालकुआं 13
हरीश रावत:कांग्रेस
मोहन बिष्ट: भाजपा
चंद्रशेखर पांडे: आम आदमी पार्टी
पृथ्वी पाल रावत: बसपा
मनोज पांडे: सपा
बहादुर सिंह जंगी: भाकपा माले
राम सिंह: रिपब्लिकन पार्टी
वीरेंद्रपुरी महाराज: उत्तराखण्ड देव भूमि पार्टी
यशपाल आर्या: निर्दलीय
संध्या डालाकोटी: निर्दलीय
पवन चौहान : निर्दलीय
नवीन पंत नाभादास: निर्दलीय
कुंदन मेहता: निर्दलीय
कालाढूंगी 11
बंशीधर भगत: भाजपा
महेश शर्मा: कांग्रेस
मंजू तिवारी: आप
मोहन कांडपाल: उक्रांद
राजेंद्र कुमार बालिया: सपा
सुंदर लाल: बसपा
प्रकाश उनियाल: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
जगत सिंह रावत: निर्दलीय
भगवान सिंह डसीला : निर्दलीय
सुमन लता : निर्दलीय
चंद्रशेखर तिवारी : निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed