{"_id":"5852da264f1c1b0c71649925","slug":"nh-liquor-stores-are-engaged-in-bhujiagat-and-dolmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजियाघाट और डोलमार में एनएच से लगी हैं शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुजियाघाट और डोलमार में एनएच से लगी हैं शराब की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के एनएच से शराब की दुकानों को हटाने के आदेश के बाद हल्द्वानी-नैनीताल एनएच पर भुजियाघाट और डोलमार में स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को भी हटना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि एनएच-2 के नाम से आवंटित होने वाली उक्त दोनों दुकानें पहले ज्योलीकोट के नाम से आवंटित होती थी। वर्ष 2013 में महिलाओं के आंदोलन के बाद दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन और विभाग को मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद उक्त दुकानों को भुजियाघाट और डोलमार में खोला गया। हालांकि क्षेत्र की महिलाओं ने भी दुकानों का विरोध किया था। लेकिन एकजुटता के अभाव में आंदोलन ज्यादा समय नहीं टिक पाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद इन दुकानों को हटाना जरूरी हो जाएगा। ज्योलीकोट से शराब की दुकानों को हटाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता कमला चौहान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुशी जताते हुए कहा कि शराब के व्यवसाय से जुड़े लोग अब एनएच से सटे गांवों के मार्गों में दुकानों को खोलने के लिए सक्रिय होंगे। सरकार को इस संबंध में समुचित उपाय करने चाहिए। अन्यथा फिर आंदोलन के लिए लोगों को मजबूर होना पड़ेगा।
रामनगर एनएच पर खुली हैं शराब की दुकानें
रामनगर। एनएच 121 में पीरूमदारा से लेकर रानीखेत रोड और स्टेट हाइवे के बैलपड़ाव में देशी विदेशी शराब की दुकानें खुली हुई हैं। इसमें पीरूमदारा में देशी विदेशी शराब की दुकानों के साथ ग्राम टांडा व ट्रक यूनियन के पास में देशी, तो भवानीगंज के साथ रानीखेत रोड में देशी-विदेशी शराब की दुुकानें एनएच में खुली हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर एनएच पर खुली हैं शराब की दुकानें
रामनगर। एनएच 121 में पीरूमदारा से लेकर रानीखेत रोड और स्टेट हाइवे के बैलपड़ाव में देशी विदेशी शराब की दुकानें खुली हुई हैं। इसमें पीरूमदारा में देशी विदेशी शराब की दुकानों के साथ ग्राम टांडा व ट्रक यूनियन के पास में देशी, तो भवानीगंज के साथ रानीखेत रोड में देशी-विदेशी शराब की दुुकानें एनएच में खुली हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन