{"_id":"634467286e0cbf187212034b","slug":"nh-309-remained-closed-for-12-hours-ramnagar-news-hld4785535135","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे तक बंद रहा एनएच 309","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे तक बंद रहा एनएच 309
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 बारिश की वजह से 12 घंटे तक बंद रहा। हाईवे खुला तो धनगढ़ी नाले में एक ट्रक फंस गया। ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। हाईवे पर तैनात पुलिस कर्मी नाले पर नजर रखे हुए हैं। बहाव के हिसाब से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। सोमवार सुबह चार बजे से पुलिस ने धनगढ़ी नाले में आए बहाव को देखते हुए यातायात बंद कर दिया। यातायात बंद होने से नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात बाधित होने से राहगीरों को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहर तीन बजे के आसपास बारिश रुकी और चार बजे नाले में बहाव कम होने पर यातायात सुचारु किया गया। इसी दौरान एक ट्रक नाले के बीचोंबीच फंस गया। ट्रक फंसने की वजह से फिर जाम लग गया।
गर्जिया चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि ट्रक को जेसीबी की मदद से निकाला गया। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और समय-समय पर नाले के बहाव को देखा जा रहा है। नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि नाले में पानी के बहाव को देखकर ही वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। इधर, चिल्किया के पास हाईवे पर पेड़ गिर गया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामधारी यादव ने बताया कि फायर कर्मियों की टीम ने मौके पर कटर से पेड़ काटकर हाईवे से हटाया और यातायात को सुचारु किया।