फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New Assistant Professors of five departments started work

Nainital News: पांच विभागों के नए असिस्टेंट प्रोफेसरों ने काम किया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
New Assistant Professors of five departments started work
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए नवनियुक्त 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों में से कुछ ने ज्वाइनिंग कर ली है। इनकी नियुक्ति से कॉलेज को शैक्षणिक सुविधा मिलेगी साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने बीते शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों के नियुक्ति की सूची जारी की थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जीएस तितियाल ने बताया कि पांच विभागों के नए असिस्टेंट प्रोफेसरों ने ज्वाइन कर सेवा शुरू कर दी है। जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. रवि सिंह, बाल रोग विभाग में डॉ. प्रेरणा चमोली, डॉ. गुंजन नगरकोटी व डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता, ईएनटी विभाग में गरिमा टम्टा, नेत्र रोग विभाग में डॉ. हिमानी जलखानी, रेडियोथैरेपी विभाग में डॉ. नलिन गोयल, फिजियोलॉजी विभाग में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सेवा देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed