फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali laborer dies, son wanders for four hours to fill panchnama

नेपाली मजदूर की मौत, पंचनामा भरने के लिए चार घंटे भटकता रहा बेटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nepali laborer dies, son wanders for four hours to fill panchnama
नैनीताल में नेपाली युवक के पिता की मौत के बाद बेटा परिवार के साथ सड़क पर बैठा हुआ। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में सोमवार को काम के लिए घर से निकले मजदूर की अज्ञात कारणों के चलते मृत्यु हो गई। मजदूर के बेटे और दामाद पंचनामा भरने के लिए पांच लोगों को जमा नहीं कर सके। स्थानीय लोगों ने मजदूर का पंचनामा भरवाया। साथ ही उसके अंतिम संस्कार के लिए वाहन और अन्य व्यवस्थाएं कराईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल तल्लीताल और मूल कालीकोट नेपाल निवासी जयविरेंद्र बहादुर (63) पेशे से कुली सोमवार सुबह घर से निकला था। सुबह वह तल्लीताल क्षेत्र में ही किसी व्यक्ति का सामान पहुंचाने गया। जब वह लौटा तो रास्ते में गिर पड़ा। रास्ते में पड़े मजदूर को उसके दामाद रवि थापा ने देखा और एक बाइक सवार की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची। जब पंचनामा भरा गया तो मृत के परिजन में दो ही व्यक्ति शामिल थे। मृतक का बेटा और दामाद पंचनामा भरवाने के लिए लोगों से मदद मांगने बाजार पहुुंचे। फिर स्थानीय लोग और अन्य मदद के लिए अस्पताल पहुंच गए। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई पूरी हुई और शव पीएम के लिए भेजा गया। इस दौरान गोपाल रावत, सरस्वती खेतवाल और पंपन जोशी भी मदद के लिए आगे आए। एसआई, मल्लीताल कोतवाली सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि नियमों के अनुसार पंचनामा भरते समय पांच लोग का होना अनिवार्य है। नेपाली मजदूर के पंचनामा भरते समय पर्याप्त लोग मौजूद नहीं थे। बाद में पांच लोगों के होने पर पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन

जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पंचनामा भर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed