फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neha Devvanshi becomes Teej Queen

नेहा देववंशी बनीं तीज क्वीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Neha Devvanshi becomes Teej Queen
तीज क्वीन प्रथम स्थान पर नेहा देवंवशी। विज्ञप्ति - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। वैश्य महिला समिति के तीज कार्यक्रम सावन की फुहार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्ष सीमा देवल ने बताया कि 25 जुलाई से 11 अगस्त तक विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रतियोगिता में तीज क्वीन नेहा देववंशी चुनीं गईं। दिव्या केसरवानी दूसरे और शिखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को 13 अगस्त को पुरस्कार दिया जाएगा। निर्णायक मंडल में सविता लाहोटी, सारिका केसरवानी, यश जायसवाल, अंशिल वर्मा, सुचित्रा जायसवाल, शशि खंडेलवाल, सीमा देवल, दीपिका अग्रवाल, रहे। संचालन निहारिका देवल एवं नेहा देवंवशी ने किया। इस मौके पर वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री विनीत अग्रवाल, भवानी नीरज गुप्ता, युवा अध्यक्ष रजत महेश्वरी, महामंत्री अतुल जायसवाल, महामंत्री खुशबू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी रहे विजेता
हल्द्वानी। कुकिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा अग्रवाल प्रथम, शिखा गुप्ता दूसरे और गीतू केसरवानी तीसरे स्थान पर रहीं। कैरेक्टर्स थीम में मंगला गुप्ता, सोनम अग्रवाल, शैफाली जायसवाल और मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता, सेजल साहु, सेजल केसरवानी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान और रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने मनाया तीज पर्व
हल्द्वानी। ओम विकास संस्था, दुर्गा महिला समूह की ओर से बुधवार को तीज पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं ने नृत्य और गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही हाथों में मेहंदी भी रचाई। इस मौके पर अध्यक्ष दीपा बोरा, उपाध्यक्ष मंजू, सीमा कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन श्री राम मंदिर में ठाकुर जी का अभिषेक किया
हल्द्वानी। शहर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में हरियाली तीज पर ठाकुर जी का अभिषेक किया गया और घेवर का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर व्यवस्थापक एवं महंत पंडित विवेक शर्मा ने बताया कि सालों पुरानी परंपरा को आज भी उसी भाव के साथ मनाया जाता है। बताया कि आज ही के दिन से जन्माष्टमी पर्व का शंखनाद हो जाता है और प्रभु जन्मोत्सव की तैयारी हो जाती है। इस मौके पर श्रीराम, लखन लाल, मां जानकी और राधा कृष्ण के विग्रहों को झूले पर विराजमान कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed