फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Near the accused police

आरोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस

Sun, 31 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मालधनचौड़ में डकैती और दो बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है। इसी के तहत पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। जिसमें एक टीम मैंथा और तीन टीमें पुरानी रंजिश की जांच के लिये बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही हैं। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं।  
विज्ञापन


24 जुलाई की रात शिवनाथपुर नई बस्ती मालधनचौड़ निवासी होमगार्ड के घर 10-12 नकाबपोश डकैत घुस गये थे। जिन्होंने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान डकैत घर में रखा 35 लीटर मैंथा का तेल, सोने, चांदी के जेवर लेकर फरार हो  गये। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की तो मामला चर्चाओं में आया। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी कई लोगों से पूछताछ की गयी। जिसमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मालधनचौड़ प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed