फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Navratri: liturgical material has plenty of shopping at stores

नवरात्र: पूजन सामग्री की दुकानों पर खूब हुई खरीदारी

Sat, 21 Mar 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 21 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Navratri: liturgical material has plenty of shopping at stores
चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। शुक्रवार को बाजार में नवदुर्गा की पूजा सामग्री खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। बाजार में देवी की शृंगार सामग्री के साथ ही छत्र, देवी की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार में सुबह से ही पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी थीं। देवी पूजन के लिए नारियल, माता का शृंगार, चुनरी, धूप, अगरबत्ती, कपूर, सुपारी, पंचमेवा, पिठ्या, चंदन, बतासे, हवन सामग्री, गोला, देशी घी, लौंग, इलायची, जायफल, लाल-सफेद कपड़ा, गुग्गुल धूप, रक्षा तागा खरीदने को बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार पहुंची। इससे बाजार में कई बार जाम भी लगा। पूजन सामग्री विक्रेता गोल्डी ने बताया कि मां दुर्गा की आकर्षक पोशाक और चुनरी विशेष रूप से मंगाई गई हैं। साथ ही, माता का लहंगा और अन्य शृंगार सामग्री भी भक्तों की मांग पर मंगाई गई है। पूजन सामग्री विक्रेता संदीप का कहना है कि अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार लोग देवी की पूरी पोशाक, छत्र और मूर्ति चढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि 80 रुपए में पूजा के लोटे, एक हजार कीमत तक की माता की चुनरी, 20 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक कीमत का लहंगा भी उपलब्ध है। नारियल पर पांच रुपए बढ़ने की वजह से यह 25 रुपए में बिका। इधर, सदर बाजार में दुकानों के अलावा ठेलों पर भी पूजन सामग्री बिक रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed