फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Tiger Panic in Naukuchiatal village fro six Month

Nainital: चनौती गांव में छह महीने से घूम रहा बाघ का कुनबा, लोगों में दहशत, बंद कराना पड़ा स्कूल

Thu, 01 Jun 2023 04:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल) Updated Thu, 01 Jun 2023 04:10 PM IST
सार

600 की आबादी वाले चनौती गांव के पिछले हिस्से में जंगल है। छह महीने से इस जंगल में बाघ-बाघिन और उसका शावक घूम रहा है। बाघ-बाघिन की दस्तक से प्राथमिक स्कूल तक को बंद करना पड़ गया था।

विज्ञापन
Nainital News: Tiger Panic in Naukuchiatal  village fro six Month
प्रतीकात्मक।

विस्तार

नौकुचियाताल के चनौती गांव में पिछले छह माह से बाघ के कुनबे के आने ने ग्रामीण, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है। बीते कुछ दिनों से बाघिन और शावक आबादी वाले क्षेत्र में दिखने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


600 की आबादी वाले चनौती गांव के पिछले हिस्से में जंगल है। छह महीने से इस जंगल में बाघ-बाघिन और उसका शावक घूम रहा है। बाघ-बाघिन की दस्तक से प्राथमिक स्कूल तक को बंद करना पड़ गया था। लंबे समय से ग्रामीण भी डर के साये में जी रहे हैं। महिलाओं ने चारा लाने के लिए जंगल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शाम होते ही लोग घर में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीण पिंजरा लगाने, विशेषज्ञ बुलाने, सोलर फेंसिंग लगाने के साथ क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं वहीं, विभाग दूसरे नर बाघ का मल-मूत्र डालने, आतिशबाजी, कैमरे लगाने और ड्रोन से नजर रखने तक सीमित है। क्षेत्र में गश्त पर लगे विभाग के कर्मचारियों के पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed