फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nature's fireworks in the sky to welcome the new year

Nainital News: नये साल के स्वागत में आकाश में कुदरत की आतिशबाजी

Mon, 01 Jan 2024 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nature's fireworks in the sky to welcome the new year
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। वर्ष 2024 की शुरुआत आकाश में आतिशी नजरों के साथ होने जा रही है और पूरे महीने एक से बढ़कर एक नजारे जलवे बिखेरेंगे। इस माह शुरू में ही शानदार उल्कापात देखने को मिलेगा और उसके तुरंत बाद चंद्रमा का लाल आकाशीय दानव एंटारेस से मिलन दर्शनीय होगा। इस माह चंद्रमा पृथ्वी से औसत दूरी 3 लाख 84 हजार किलोमीटर के मुकाबले 22 हजार किलोमीटर नजदीक आकर बहुत चमकीला और बड़ा नजर आएगा। बुध ग्रह अपने सर्वोच्च शिखर पर ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। इस माह बृहस्पति और चंद्रमा की युति भी बहुत आकर्षक होने जा रही है और सात बहनों यानी प्लीएड्स के साथ भी चंद्रमा का मिलन अदभुत रहेगा।
विज्ञापन



3 जनवरी को चरम पर होगा क्वाड्रंटिड्स उल्कापात

नए साल के स्वागत में आकाश में आतिशी नजारे शुरू हो चुके हैं। क्वाड्रंटिड्स 2024 की पहली उल्का वर्षा है। उत्तरी गोलार्ध में यह तीन जनवरी को आधी रात के बाद चरम पर होगी जब प्रति मिनट दो से ज्यादा टूटते तारे नजर आएंगे। ये उल्काएं क्षुद्रग्रह 2003 ईएच 1 के कण हैं जिसे 20 साल पहले ही खोजा गया था।
विज्ञापन




8 जनवरी को महादैत्य एंटारेस से होगा चांद का मिलन

8 जनवरी को शाम 8 बजे लाल रंग का जाएंट स्टार एंटारेस चंद्रमा के बेहद करीब नजर आएगा। एंटारेस आकाश में 16वां सबसे चमकीला और मिल्की वे आकाशगंगा में एक लाल रंग का सुपरजाइंट तारा है। इसका व्यास सूर्य से 680 गुना ज्यादा और चमक 76000 गुना ज्यादा है। धरती से 600 प्रकाश वर्ष दूर होने के कारण यह छोटा नजर आता है। पृथ्वी से इसकी दूरी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन लाख किमी प्रति सेकेंड की गति से सूर्य से जो प्रकाश 8 मिनट 20 सेकंड में पृथ्वी तक पहुंचता है उसे इसी गति से एंटारेस से पृथ्वी तक आने में 600 वर्ष का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 को उच्चतम स्तर पर चमकेगा बुध ग्रह

12 जनवरी को बुध ग्रह सूर्योदय से पहले आकाश में क्षितिज के ऊपर अपने उच्चतम बिंदु पर होगा जो इसे देखने का सबसे अच्छा समय होगा।



13 जनवरी को पृथ्वी के बेहद करीब होगा चंद्रमा

इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सामान्य दूरी के मुकाबले 22 हजार किमी करीब होगा। इससे यह अपेक्षाकृत बड़ा और चमकीला नजर आएगा।



18 जनवरी को बृहस्पति और चंद्रमा की युति होगी आकर्षक

सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति चंद्रमा के बहुत करीब से गुजरेगा। नजदीकी के कारण दोनों की युति शानदार नजारा प्रस्तुत करेगी।



21 जनवरी को सात बहनों ,प्लीएड्स से मिलेगा चंद्रमा

नैनीताल। इस दिन सुबह के समय चंद्रमा प्लीएड्स के करीब से गुजरेगा जो एक तारा समूह है जिसे सेवन सिस्टर्स के नाम से भी जाना जाता है। एक छोटी दूरबीन से चंद्रमा के बगल में स्थित क्लस्टर को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed