{"_id":"ad7a6b717e3c50da41133ca242ecc8f2","slug":"national-volleyball-player-dies-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी की डेंगू से मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली डे हवालात में सिपाही और वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी महिपाल सिंह राणा (32) की दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल में मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिपाल डेंगू से पीड़ित थे। घटना की सूचना के बाद से जिला पुलिस में शोक की लहर है।
विज्ञापन
उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी महिपाल सिंह राणा (32) ने एक अक्तूबर को बेस अस्पताल में जांच कराई थी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उन्हें राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली से दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल ले गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार रात महिपाल की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सितारगंज आ गए हैं। महिपाल की दो बेटियां रितिका (06) और डेकू (3) हैं।
जिला पुलिस की तरफ से गारद ने घर जाकर महिपाल को अंतिम सलामी थी। महिपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
एसएसआई इंदर सिंह राणा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल ने बताया कि महिपाल आल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनकी मौत पर पुलिस खिलाड़ियों ने दुख जताया है।
विज्ञापन