{"_id":"59a9c4254f1c1b16278b4d14","slug":"nanda-devi-dola-yatra-at-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीतालैकी नंदा-सुनंदा मैया, अघलि बरस में तू जल्दी-जल्दी ऐया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीतालैकी नंदा-सुनंदा मैया, अघलि बरस में तू जल्दी-जल्दी ऐया...
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में नंदा देवी डोला यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी में भव्य शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के बाद देर शाम नैनी झील में मूर्ति विसर्जन के साथ 114वें श्री नंदा देवी महोत्सव का समापन हो गया। भारी बारिश के बावजूद शोभायात्रा में भक्तजनों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। शोभा यात्रा में लोक सांस्कृतिक वाद्य की धुन के बीच छोलिया, झोड़ा लोक नृत्य, शिव महाकाली, राधा-कृष्ण गोपियों की आकर्षक झांकियां और अखाड़े में करतब करते जांबाज कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 9 बजे मां नयना देवी मंदिर में सजे मंडप के समक्ष मां भगवती पूजन का आयोजन आचार्य भगवती प्रसाद जोशी व घनश्याम जोशी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान यजमान के रूप में हिमांशु जोशी व मोहन गिरी गोस्वामी शामिल हुए। ठीक 12 बजे देवी भोग के बाद मंदिर परिसर से मां नंदा व सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई। बाजार भ्रमण के बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को मां पाषाण देवी मंदिर के पास नम आंखों से नैनी झील में विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन
भक्तों ने मैया से आशीर्वाद लेकर जय हो नैनीतालैकी नंदा-सुनंदा मैया अघिल बरस में तू जल्दी -जल्दी ऐया.., सुफल है जया नंदा हो.. गाकर प्रार्थना की। शोभा यात्रा में कुमाऊं के दूरदराज क्षेत्रों आए कलाकारों ने छोलिया नृत्य, महादेव गुरू अखड़ा रामनगर के कलाकारों ने अखाडा, बिट्टू कश्यप रामनगर के नेतृत्व में शिव व काली तथा राधा कृष्ण की झांकी निकाली। इसके अलावा नैनीताल के जगदीश बैंड, हरीश बैंड व मुरारी बैंड ने चलो बुलावा आया है माता नेे बुलाया है भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
दिनभर चले कार्यक्रमों को सफल बनाने में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह शाही, महासचिव राजेंद्र लाल साह, उप सचिव डा. मोहित सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, जगदीश चंद्र बवाड़ी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, चंद्र प्रकाश साह, हिमांशु जोशी, राजेंद्र बजेठा, गोपाल सिंह रावत, मनोज जोशी, डा.मनोज बिष्ट, लीला सिंह बिष्ट, भुवन बिष्ट, कैलाश जोशी, भीम सिंह कार्की, हरीश राणा, कमलेश ढौैडियाल, आभा साह, मंजू रौतेला, डा. सरस्वती खेतवाल, सुमन साह, मुन्ना अधिकारी, प्रेम बिष्ट, विक्रम साह, तनमय साह आदि जुटे रहे।
महाराज, कोश्यारी, आर्य, डीएम, एसएसपी ने भी दिया डोले को कंधा
नैनीताल। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक संजीव आर्य ने भी मां नयना देवी मंदिर में मां नंदा व सुनंदा के दर्शन कर डोले को कंधा लगाकर विदाई दी। डीएम दीपेंद्र चौैधरी व पुलिस कप्तान जनमेजय खंडूरी भी माल रोड से तल्लीताल को जा रहे मां नंदा सुनंदा के डोले में शामिल हुए। ब्यूरो
नैनीताल। शोभा यात्रा के साथ ही प्रसाद वितरण के लिए विशेष वाहन चल रहा था। इसमें समाजसेवी डा.सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, सुमन साह, मंजू रौतेला, खष्टी बिष्ट, माया साह, अमिता साह की ओर से भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
केले के छिलके सड़क पर फेंके, कई कलाकार फिसले
नैनीताल। शोभा यात्रा के दौरान लोग प्रसाद में मिले केले खाने के बाद उसके छिलके कूड़ेदान में न डालकर सड़क पर फेंक रहे थे। इससे शोभा यात्रा में शामिल कई कलाकार इन छिलकों पर पैर पड़ने पर फिसल गए। ब्यूरो