फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेस अस्प्ताल के शौचालयों की हालत सुधाराने की मांग

बेस अस्प्ताल के शौचालयों की हालत सुधाराने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्प्ताल के शौचालयों की हालत सुधाराने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन फोर्स ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें बेस अस्पताल में शौचालयों की हालत ठीक करने सहित अन्य मांगें की गयीं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि शौचालय की खिड़की, दरवाजे टूटे पड़े हैं और शौचालय के ठीक पीछे की दीवार भी टूटी है जो मुख्य मार्ग में खुलती है। इस टूटी दीवार से कोई भी बड़े आराम से निकल सकता है। चिकित्सालय में अक्सर पुलिसकर्मी कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर आते हैं ऐसे में कभी भी कैदी इसका फायदा उठा सकते हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने कहा कि चिकित्सालय को रेफर सेंटर बना दिया है। संगठन के नगर अध्यक्ष दौलत सिंह सैनी ने कहा कि बेस चिकित्सालय में ओपीडी की पर्ची से लेकर एक्स-रे अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर जनता में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति तिवारी, शशि गुप्ता, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, विधानसभा अध्यक्ष हरीश लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम सिंह ठाकुर, प्रकाश आर्य, पंकज चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed