{"_id":"5e35dc548ebc3ec6e8580be0","slug":"nainital-won-the-final-match-defeated-champawat-in-the-under-14-football-competition-haldwani-news-hld3718440115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल ने जीता फाइनल मैच अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में चंपावत को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल ने जीता फाइनल मैच अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता में चंपावत को हराया
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता नैनीत?
हल्द्वानी। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता नैनीताल ए की टीम ने जीती। उसने फाइनल में चंपावत को हराया।
पहला सुपर लीग मैच बागेश्वर और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों द्वारा एक-एक गोल करने के कारण मैच ड्रा हो गया। दूसरा सुपर लीग मैच नैनीताल ए और चंपावत की टीम के बीच हुआ चंपावत के सौरभ, सूर्या राना और हर्षित ने एक-एक गोल दागा। नैनीताल ए की टीम से सोनू पंडियाल, मोहम्मद यूसूफ, अमित कुमार और राज बिष्ट ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 4-3 से जीत दिला दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली मैच के मुख्य अतिथि रहे। तनवीर अहमद, राकेश रावत, वीरेंद्र सिंह, पुष्कर जोशी, सुजीत निर्णायक रहे। इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड फुटबाल संघ आरिफ अली, पार्षद मनोज जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र पंत, देवेंद्र रावत, नीता पोखरिया, पूनम मेहता, शाहिद, गिरीश बिजनौरी और मौजूद रहे।
चार से छह फरवरी तक होगा हैंडबाल, बाक्सिंग का ट्रायल
जिला खेल कार्यालय द्वारा आठ से 10 फरवरी तक राज्य स्तरीय ओपन बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन ट्रायल चार और पांच फरवरी को होगा। 11 से 14 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक, बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन ट्रायल पांच व छह फरवरी को सुबह नौ बजे से खेल स्टेडियम हल्द्वानी में होगा।