फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital teacher Dr. Himanshu honored in Rajasthan

Nainital News: नैनीताल के शिक्षक डॉ. हिमांशु राजस्थान में सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nainital teacher Dr. Himanshu honored in Rajasthan
नैनीताल के शिक्षक डॉ. हिमांशु पांडे हुए सम्मानित। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से राजस्थान में आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विभिन्न प्रांतों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने जंबूरी में प्रतिभाग कर रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें समाजसेवा के रियल हीरो के रूप में रोवर रेंजर और यूनिट लीडर की पहल पर रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें इन्नोवेटिव स्काउट एवं गाइड ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर एवं नैनीताल के शिक्षक डॉ. हिमांशु पांडे को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें रक्तदान के क्षेत्र में उनके पूर्व के कार्यों को देखकर यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान से लौटने पर शिक्षक डॉ. पांडे ने बताया कि चार जनवरी से दस जनवरी तक कार्यक्रम होंगे। इनमें साहसिक खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन, प्रश्नोत्तरी, भाषण होंगे। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। डॉ. पांडे के यहां पहुंचने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। उत्तराखंड के दल का नेतृत्व कर रहे स्काउट दल प्रभारी लीडर ट्रेनर बीरेंद्र सिंह बिष्ट एवं गाइड दल प्रभारी लीडर ट्रेनर अंजली चंदोला के निर्देशन में प्रदेश के 44 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed