फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Tallital market closed in protest against misdeed of a minor

नैनीताल में बवाल: नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ आक्रोश, तल्लीताल बाजार बंद; कारोबारियों ने कार्रवाई की मांग की

Thu, 01 May 2025 10:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 May 2025 10:39 AM IST
सार

नैनीताल में उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा। जिसके बाद से  नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Nainital Tallital market closed in protest against misdeed of a minor
नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती रात हुई एक घटना के बाद से नैनीताल का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सुबह से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है, वहीं तल्लीताल व्यापार मंडल ने विरोध स्वरूप सुबह की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक बंद का ऐलान किया है। व्यापारी बाजार में ही धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस प्रदर्शन में शनि आनंद, दिनेश कर्नाटक, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, नासिर खान और राजेंद्र बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन


वहीं, व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने पूरे दिन बाजार बंद करने का ऐलान किया है। यहां आ रहे टूरिस्ट को असुविधा न हो इसके लिए यहां लंगर लगाया जाएगा। नैनीताल बाजार की क्रांति चौक में उन्हें आलू और पूरी का वितरण किया जाएगा, जिससे अतिथि भूख ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
नैनीताल में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर जमकर बवाल हुआ। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगा। बालिका से दुष्कर्म की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर जमा हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।  नैनीताल में गाड़ी पड़ाव में घरों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। तभी कुछ भीड़ कम हुई। हालांकि पुलिस के लाठी चलाने पर कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे और दोबारा कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए।

हिंदूवादी संगठन ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। 

वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे 
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा। 
500 मीटर तक फैलाते रहे अराजकता 
उग्र भीड़ ने 500 मीटर तक अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे। 

दहशत में आ गए लोग 
गाड़ी पड़ाव में मकानों पर पथराव के बाद लोग दहशत में आ गए। वहां रहने वाले परिवार खिड़की से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे। पुलिस पहुंची तो भीड़ यहां से भागी। 




तीन घंटे बाद शांत हुआ मामला
मल्लीताल में सांप्रदायिक विवाद के चलते तीन घंटे शहर की प्रमुख सड़कें उपद्रवियों के हवाले रहीं। पुलिस की ओर से काफी प्रयास के बाद गुस्साए लोग शांत हुए। एडीएम फिंचा राम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ प्रमोद साह की ओर से लोगों से वार्ता कर उनसे शांत रहने की अपील की। उसके बाद लोग अपने घर चले गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन भी पुलिस के लिए चुनौती भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed