फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital remained bustling with tourists

Nainital News: सैलानियों को भाया पहाड़...रोडवेज की बसें पड़ गईं कम, परिवहन निगम ने गाड़ियों के बढ़ाए दस फेरे

Tue, 10 Jun 2025 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:57 AM IST
सार

पर्यटकों की आमद से नैनीताल गुलजार रहा। इसके चलते रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। हालांकि परिवहन निगम ने बसों के 10 फेरे बढ़ाए, लेकिन यह भी नाकाफी साबित हुईं। बस अड्डे पर सवारियां इतनी उमड़ी कि आते ही बसें पैक हो रही थीं। 

विज्ञापन
Nainital remained bustling with tourists
नैनीताल की बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों की सोमवार को आमद से नैनीताल गुलजार रहा। इसके चलते रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। हालांकि परिवहन निगम ने बसों के 10 फेरे बढ़ाए, लेकिन यह भी नाकाफी साबित हुईं। बस अड्डे पर सवारियां इतनी उमड़ी कि आते ही बसें पैक हो रही थीं। निगम के मुताबिक चालक-परिचालकों की कमी से दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से नैनीताल में पर्यटन सीजन ने जोर पकड़ा है। अब कई राज्यों के सैलानी यहां छुट्टियां बिताने पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को नैनीताल में भारी भीड़ के बाद सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इस दौरान शहर की सड़कों पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। तल्लीताल डांठ और मल्लीताल में दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता है। सूखाताल क्षेत्र में जाम से लोग परेशान रहे। देर शाम तक वाहनों की कतार सड़कों पर लगी रही।

विज्ञापन

रोडवेज डिपो नैनीताल के प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि सवारियों को देखते हुए बसों के दस फेरे बढ़ाए गए हैं। चालकों-परिचालकों की कमी से दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना होटल बुकिंग वाले के पर्यटकों के वाहन अस्थायी पार्किंग में रोका
पुलिस ने सोमवार को पर्यटकों के वाहनों को भवाली मार्ग मस्जिद तिराहा, हल्द्वानी मार्ग रूसी बाईपास और कालाढूंगी मार्ग पर नारायण नगर में बनी अस्थायी पार्किंग में पर्यटकों के वाहन को रोका और उनकी होटल बुकिंग देखने के बाद ही नैनीताल भेजा। जिनके पास होटल की बुकिंग नहीं थी उन्हें शटल सेवा से शहर में भेजा।

सुबह से शाम तक पर्यटकों ने नैनीझील में नौकायन किया। मॉलरोड, तल्लीताल और सूखाताल क्षेत्र में वाहनों की कतारें लगी रहीं जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान रहे। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकाें के वाहनों को अस्थायी पार्किंग पर रोककर शटल सेवा से नैनीताल भेजा। भवाली रोड से आने वाले पर्यटकाें के वाहनों को वाया गेठिया नैनीताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed