{"_id":"66e4279af82104689d0c5667","slug":"nainital-news-water-level-of-naini-lake-reached-12-feet-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बारिश का कहर: नैनी झील का बढ़ा जलस्तर...12 फीट पहुंचा, सिंचाई विभाग ने दुकानदारों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में बारिश का कहर: नैनी झील का बढ़ा जलस्तर...12 फीट पहुंचा, सिंचाई विभाग ने दुकानदारों को किया अलर्ट
Fri, 13 Sep 2024 05:23 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 13 Sep 2024 05:23 PM IST
सार
नैनीताल में बीते तीन दिनों से भारी बारिश के चलते नैनीझील का जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता 12 फीट के पार जा चुका है।
विज्ञापन
नैनी झील का बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में बीते तीन दिनों से भारी बारिश के चलते नैनीझील का जलस्तर अपनी अधिकतम क्षमता 12 फीट के पार जा चुका है। झील का पानी सड़कों में आने से पहले सिंचाई विभाग ने सड़क किनारे बने नालों के ढक्कन खोल दिये हैं। साथ ही क्षेत्र के दुकानदारों को सचेत कर दिया है। वहीं दुकानों के आगे कट्टे लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि, वर्ष 2021 में भारी बरसात में झील का जलस्तर 12 फीट पार जाने के बाद सड़क में पानी बहना शुरू हो गया था। जिसके चलते दुकानों में पानी घुस गया था। वहीं मल्लीताल नयना देवी मंदिर के प्रांगण में भी जलभराव हो चुका था। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को नैनीताल में दोबारा नजर आने को है। बुधवार रात से लगातार बारिश के बाद अब झील का स्तर 12 फीट पार चला गया है। जिसके चलते झील के पांचों निकासी द्वार पूरे खोल दिये हैं। लेकिन निकासी से ज्यादा पानी नालों कर रास्ते झील में पहुंच रहा है। जिसके चलते झील का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखकर सिंचाई विभाग की के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सड़क किनारे बने नालों के ढक्कन हटा दिए हैं। साथ ही भवाली रोड व हल्द्वानी रोड में दुकान संचालकों से सचेत कर दिया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- घरों में घुसा पानी: नलों में सूखा...हलक की प्यास बुझा रहा बारिश का पानी, गौला नदी उफान में आने से हुआ नुकसान
विज्ञापन
वहीं दुकानों में झील का पानी जाने से बचाने के लिए विभाग की ओर से रेता के कट्टे दुकानों के आगे लगाने शुरू कर दिए हैं। सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि लगातार बारिश के चलते गेट खोलने के बाद भी झील का जलस्तर बढ़ रहा है। झील का पानी सड़क में बहने पर नालों से निकासी की जाने की तैयारी कर ली है। साथ ही लोगों लो सचेत रहने की अपील भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन