फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Two dead in road accident in Kaladhungi

Nainital: रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से लौट रहे थे लोग, सड़क हादसा हुआ...बुआ-भतीजे की चली गई जान, तीन घायल

Tue, 12 Mar 2024 07:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:50 PM IST
सार

हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास पेड़ से टकरा गई। जिस कारण उसमें सवार बुआ व भतीजे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Nainital News: Two dead in road accident in Kaladhungi
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास पेड़ से टकरा गई। जिस कारण उसमें सवार बुआ व भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक चार वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान महर कई पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी फिरासत अली (24), जुबेर हिलाल (35), शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार, मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर और एक चार वर्षीय मासूम अपनी कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग में गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 की मदद से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Pithoragarh: पुल नहीं तो वोट नहीं...लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी जनता; लोनिवि के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मृतकों की परिजन भी कालाढूंगी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed