{"_id":"658fd78ecc73adfc5d0a9a39","slug":"nainital-news-manasvi-mamgai-reached-nainital-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manasvi Mamgai: नैनीताल पहुंची मनस्वी ममगाईं, समाजसेवा को जीवन समर्पित करना चाहती हैं पूर्व मिस इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manasvi Mamgai: नैनीताल पहुंची मनस्वी ममगाईं, समाजसेवा को जीवन समर्पित करना चाहती हैं पूर्व मिस इंडिया
Sat, 30 Dec 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:11 PM IST
सार
पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगाईं अपने ननिहाल नैनीताल भ्रमण पर आईं हुई है। इस दौरान मनस्वी ने कहा कि वह गरीब, पिछड़े और दिव्यांग बच्चों का जीवन सुधारने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं।
विज्ञापन
मनस्वी ममगाईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल निवासी पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगाईं ने भारत और अमेरिका में मॉडलिंग, फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में बड़ा नाम कमाया है लेकिन अब वह गरीब, पिछड़े और दिव्यांग बच्चों का जीवन सुधारने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं और उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है। इन दिनों मां प्रभा नैनवाल के साथ अपने ननिहाल नैनीताल भ्रमण पर आईं मनस्वी ने अमर उजाला से बातचीत की।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली, इस वजह से शुरू हुआ था विवाद, लोगों में दहशत
विज्ञापन
मनस्वी ने कहा बीते काफी समय से वह गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रही हैं। इस सिलसिले में उन्होंने उत्तराखंड में चंपावत, खटीमा, टनकपुर, हल्द्वानी सहित शाहजहांपुर और बरेली का भ्रमण भी किया था। भविष्य में इस संबंध में और अधिक सक्रियता से कार्य करना चाहती हैं।
विज्ञापन