{"_id":"6963663eb5750642f108b6da","slug":"nainital-news-leopard-attack-on-woman-and-killed-her-in-dhanachuli-villagers-express-anger-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: धानाचूली में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में वन विभाग के लिए गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: धानाचूली में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में वन विभाग के लिए गुस्सा
Sun, 11 Jan 2026 02:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहाड़पानी (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:32 PM IST
सार
गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को तेंदुए ने हमला कर मार दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल में रविवार की दोपहर तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के लिए गुस्सा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र को तेंदुए ने हमला कर मार दिया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हो गई है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि महिला को तेंदुए के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि वह घटना स्थल को रवाना हो गए है।
विज्ञापन