फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News forest department caught 10 lakh Rupees Lissa smuggled in tanker driver absconded

Nainital: टैंकर में तस्करी कर ले जाया जा रहा था 10 लाख का लीसा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, चालक फरार

Wed, 14 Aug 2024 07:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योलीकोट(नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योलीकोट(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

वन विभाग को सूचना मिली कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में लीसा तस्करी कर हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही धरपकड़ शुरू की। इस दौरान चालत टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Nainital News forest department caught 10 lakh Rupees Lissa smuggled in tanker driver absconded
टैंकर से लीसा तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ में लीसा तस्करी के लिए रोज नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। इस बार तस्करों ने लीसा तस्करी के लिए पेट्रोल डीजल ढोने के लिए प्रयोग होने वाले टैंकर का प्रयोग किया। मुखबिर की सूचना पर मनोरा वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा उप रेंज अधिकारी आंनद लाल के साथ वनकर्मियो ने तस्करों को पकड़ लिया। टीम ने करीब दस लाख रुपये का 365 टिन लीसा बरामद किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली कि एक टैंकर में बड़ी मात्रा में लीसा तस्करी कर हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा उप रेंजर आंनद लाल ने वन कर्मियों सहित रानीबाग चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान टैंकर(U P25 FT 8425) चालक तेजी से वाहन को भगाकर निकला, जिसे पीछा कर टीम ने रोक लिया। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


Rudrapur: नर्स हत्याकांड का खुलासा, मजदूर ने लूट के बाद किया था दुष्कर्म, फिर बेरहमी से दी थी माैत
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में  इतनी भारी मात्रा में लीसा देख वन विभाग की टीम हैरत में पड़ गई। रेंज अधिकारी ने बताया कि वाहन और लीसा जब्त कर सुल्तानपुरी डिपो काठगोदाम में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि लीसा कीमती वन उपज है और इसका प्रयोग कर तारपीन, वार्निश और अन्य उत्पाद तैयार किए जाते है। पहाड़ों से तस्करी कर तस्कर बड़ा फायदा कमाते है और तस्करी के रोज नए तरीकों को प्रयोग में लाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed