फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Afsana was murdered by her husband in haldwani

Haldwani Crime: पति ने गला घोंटकर की थी अफसाना की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हत्यारोपी फरार

Fri, 12 Apr 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

हल्द्वानी में एक कमरे में मृत मिली अफसाना को गला घोंटकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पति सौरभ का कहीं पता नहीं लग सका है। मामले में मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Nainital News: Afsana was murdered by her husband in haldwani
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलांचल कॉलोनी में कमरे में मृत मिली अफसाना को गला घोंटकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पति सौरभ का कहीं पता नहीं लग सका है। मामले में मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


मूलरूप से वार्ड नंबर 14 सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर निवासी सौरभ राज, पत्नी अफसाना और दो बेटियों अलीशा (5 वर्ष) और इबरा (3 वर्ष) के साथ नीलांचल कॉलोनी फेज 5 स्थित शिवाजी कॉलोनी डहरिया में गंगा राम मौर्या के मकान में किराये पर रहते थे। दस अप्रैल को घर में अफसाना की सड़ी-गली लाश मिली थी। पति सौरभ राज दोनों बेटियों के साथ फरार था। इसलिए पुलिस उसी पर हत्या कर भागने का शक जता रही है। पुलिस ने बुधवार को अफसाना के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया था। पहले वह आने से ही आनाकानी कर रहे थे। बाद में अफसाना के पिता सफीक अहमद, भाई शाहिद और जीजा नाजिम निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पंचनामा में हस्ताक्षर किए और शव लेने से मना कर दिया। उधर ससुराल पक्ष ने भी शव लेने से मना कर दिया। इस कारण बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को सौरभ के पिता, भाई और बहन मोर्चरी पहुंचे। यहां डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अफसाना का शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: शव की आंख और जीभ बाहर...गला घोंटकर तो नहीं की हत्या, बाहर से कैसे बंद हुआ दरवाजा; जानें पूरा मामला


नीतू बोली-अफसाना ने आठ अप्रैल को किया था फोन
सौरभ राज की बहन नीतू ने बताया कि सात अप्रैल को उसका भाई अपनी एक बेटी को लेकर रुद्रपुर आया था। कहा कि रात में उसने शराब पीकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सौरभ राज को रात 12 बजे वहां से भगा दिया। इसके बाद वह हल्द्वानी आ गया। नीतू ने बताया कि आठ अप्रैल की सुबह करीब सात बजे अफसाना ने उसे फोन किया। कहा कि उसका भाई मर गया है और यहीं पड़ा है। नीतू ने बताया कि ये आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। मैंने कहा दिया कि मुझे अपने भाई से कोई मतलब नहीं। उसे वहीं फूंक दें। कहा कि इसके बाद न फोन आया न ही उसने किया। बताया कि बुधवार को उसे पुलिस से पता चला कि अफसाना कमरे में मरी पड़ी है।

अफसाना की मौत गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। पति ने ही उसे मारा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उसका मोबाइल बंद है। 
-प्रकाश चंद्र एसपी सिटी 

पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी
पुलिस हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। रुद्रपुर में ही पुलिस छानबीन कर रही है। बृहस्पतिवार को भी कोतवाल उमेश मलिक सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं लोगों के बयान भी नोट किए। पुलिस सौरभ राज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed