फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: A student and a teacher in a school in Nainital

नैनीताल का अनोखा स्कूल: केवल एक बच्चे के लिए चलता है ये विद्यालय, पढ़ाने के लिए दो टीचर; जानें क्या है वजह

Thu, 07 Mar 2024 02:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

Nainital News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुग्घू में बीते सालों में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। यह संख्या कम होते-होते एक पर पहुंच गई है। यहां केवल एक विद्यार्थी है, जिसकी पढ़ाई का जिम्मा दो शिक्षकों पर है। 

विज्ञापन
Nainital News: A student and a teacher in a school in Nainital
नैनीताल का अनोखा स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम तौर पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आती है, पर नैनीताल जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की तस्वीर कुछ अलग है। यहां एक छात्र को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक तैनात हैं।

विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुग्घू में बीते सालों में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। यह संख्या कम होते-होते एक पर पहुंच गई है। यहां केवल एक विद्यार्थी है, जिसकी पढ़ाई का जिम्मा दो शिक्षकों पर है। इनमें एक प्रधानाध्यापिका हैं तो दूसरी शिक्षा मित्र। इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम क्यों हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है, जबकि घुग्घू ग्राम सभा आसपास में सबसे बड़ी है, यहां 500 से अधिक की आबादी है। इस ग्राम सभा के बच्चों के लिए यही निकट का एक विद्यालय है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: भवाली में पानी की समस्या मामले में सुनवाई, नैनीताल हाईकोर्ट ने इनसे मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में विद्यालय होने के बाद भी बच्चों को दूसरी जगह जाकर प्राथमिक शिक्षा लेनी पड़ रही है। पिछले वर्ष वीडीओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया था, इसमें विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम होने की बात सामने आयी थी। संचालन को लेकर आ रही दिक्कत की शिकायत डीएम से भी की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। - मनोज बिष्ट, निवासी घुग्घू

विद्यालय में एक शिक्षामित्र व एक अध्यापिका हैं। दोनों के बीच समन्वय की कमी लगती है। यह विद्यालय बंद होने की स्थिति में है। पूर्व में यहां से शिक्षा मित्र का तबादला दूसरे विद्यालय में भी किया गया था।
- मोहन सिंह अधिकरी, ग्राम प्रधान घुग्घू

 

वह एक साल से विद्यालय में तैनात हैं, उससे पूर्व की स्थिति पता नहीं है। पिछले वर्ष विद्यालय में चार बच्चे थे जो अपनी स्वेच्छा से नाम कटा कर गए हैं। अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को दूसरे विद्यालय में भेज रहे है, जो भी छात्र विद्यालय में आएगा उसे प्रवेश दिया जाएगा। - शबाना सिद्दीकी, प्रधानध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय घुग्घू

विद्यालय निरीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अगर यहां पर छात्र संख्या कम रहती है तो यहां के शिक्षक को अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय में समायोजित किया जाएगा। -जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed