{"_id":"65e7838807dd51b9290e32d3","slug":"nainital-municipality-got-third-place-in-beautiful-water-front-category-nainital-news-c-238-1-ntl1001-103491-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ब्यूटीफुल वाटर फ्रंट वर्ग में नैनीताल पालिका को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ब्यूटीफुल वाटर फ्रंट वर्ग में नैनीताल पालिका को मिला तीसरा स्थान
Wed, 06 Mar 2024 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निगम और पालिका परिक्षेत्र में सफाई, सौंदर्यीकरण के तहत विभिन्न वर्गों में किए आवेदन व सर्वे के बाद ब्यूटीफुल वाटर फ्रंट वर्ग में नैनीताल पालिका को तीसरा स्थान मिला है। मंगलवार को टाउन हॉल देहरादून में हुए समारोह में नगर पालिका की ईओ (द्वितीय श्रेणी) पूजा चंद्रा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
पालिका ईओ (द्वितीय श्रेणी) पूजा चंद्रा ने बताया कि नैनीताल पालिका ने अप्रैल 2023 में ब्यूटीफुल वाटर फ्रंट वर्ग में आवेदन किया था। नवंबर में प्रशासनिक अकादमी नैनीताल (एटीआई) व शासन स्तर से राज्य स्तरीय नगरीय विकास संस्थान की टीम ने सर्वे कर झील, पार्क और मार्ग आदि को लेकर किए गए दावे को लेकर पड़ताल की। बीते दिनों हुई घोषणा के बाद इस वर्ग में पालिका को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस वर्ग में लोहाघाट प्रथम, नगर निगम देहरादून दूसरे और नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा।