फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital-Kathgodam highway will remain closed during the day from 22 February to 7 March

22 फरवरी से सात मार्च तक दिन में बंद रहेगा नैनीताल-काठगोदाम हाईवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nainital-Kathgodam highway will remain closed during the day from 22 February to 7 March
डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग में किलोमीटर 98 (भेड़िया पखाड़) के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य 22 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक जारी रहेगा। इस बीच सड़क में सुबह दस से शाम चार बजे तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चौड़ीकरण कार्य अवधि में इस रोड से आने-जाने वाले वाहन वाया भीमताल होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने बताया कि एनएच-87 (काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग) किमी 98 में दोगड़ा के पास अत्यधिक संकरा होने के कारण यातायात की दृष्टि से असुरक्षित है। ऐसे में इस स्थान पर सड़क चौड़ीकरण जरूरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि हल्द्वानी ने भी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसे देखते हुए यहां पहाड़ी के कटान का काम 22 फरवरी से शुरू होगा और सात मार्च तक चलेगा। डीएम ने बताया कि 15 दिन तक सड़क में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि अन्य समय यातायात सुचारु रखा जाएगा।
विज्ञापन

दिशा सूचक और चेतावनी बोर्ड लगाए विभाग
जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि प्रतिबंधित समय के बाद यातायात संचालित करने से पूर्व विभाग के ईई यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग में मलबा न हो एवं पहाड़ी से पत्थर न गिरे रहे हों। यातायात चालू होते समय स्थान पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चौड़ीकरण कार्य के दौरान चेतावनी प्रदर्शित करने वाले, दिशा सूचक, नोटिस बोर्ड, संकेतक रानीबाग, ज्योलीकोट, नैनीताल एवं अन्य स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। सड़क में कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। आवाजाही के प्रतिबंधित समय में रानीबाग-भीमताल-भवाली-नैनीताल रोड का वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed