फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital is buzzing with tourists on weekends

सप्ताहांत पर सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nainital is buzzing with tourists on weekends
नैनीताल के पंत पार्क में बिना मास्क के चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सप्ताहांत पर नैनीताल एक बार फिर से सैलानियों से गुलजार है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों से सैकड़ों सैलानी नैनीताल पहुंचे। पूरे दिन नगर के अधिकांश पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार नजर आए। नगर के भीतर की सड़कों पर वाहन रेंगते मिले, हालाकि जाम की स्थिति कहीं नहीं बनी। शहर से बाहर बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थलों में इक्का दुक्का वाहन ही खड़े नजर आए। शहर में पहुंचे अधिकांश सैलानी बगैर मास्क के एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमते नजर आए।
विज्ञापन

नैनीताल में शनिवार और रविवार को सैलानियों की खासी भीड़ रहती है। आज शनिवार को भी सैलानियों की खासी भीड़ रही। भीड़ बढ़ने के साथ साथ नगर के अंदर स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से खचाखच भरे रहे लेकिन पूरी तरह से वह पैक नहीं हो सके। तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक वाहन रेंगते रहे। अलग-अलग चौराहों पर पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। सुबह से शाम तक तल्लीताल, मल्लीताल, मॉलरोड, पंतपार्क, बैंड स्टैंड, जूम लैंड, चाइना टाउन, चाट बाजार, बड़ा बाजार, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, बारापत्थर, हनुमानगढ़ी, वाटरफॉल, केव गार्डन, मॉस गार्डन, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन व नैनादेवी मंदिर समेत अन्य पर्यटक स्थलों में भीड़ लगी रही। वहीं पूरे दिन झील में सैलानी नौकायन का आनंद लेते नजर आए। पर्यटकों की चहल पहल से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर के अधिकांश होटल भी पैक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed