{"_id":"e9bc08bd1624837d1b619de336bc85ab","slug":"nainital-in-the-morning-rain-bright-sunshine-in-the-afternoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में सुबह बारिश, दोपहर में चटख धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में सुबह बारिश, दोपहर में चटख धूप
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 13 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में मंगलवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह के समय तेज बारिश हुई। उसके बाद आसमान में बादलों से घिरा रहा। दोपहर बाद चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
इस बीच बारिश की वजह से नालों के जरिए जो कूड़ा नैनी झील में समा गया था, उसको दोपहर बाद पालिका के सफाई कर्मियों से झील से निकाला। इस बीच दोपहर बाद मौसम सामान्य होने से नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार किया इसके अलावा उन्होंने दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 25.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन