फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Forest Fire: Action against those who set fire to forests

Nainital Forest Fire: जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, अभी तक इतने लोगों पर हुए मुकदमे दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

Forest fire in Uttarakhand: कुमाऊं में जंगलों का एक बड़ा हिस्सा इस वक्त वनाग्नि की चपेट में है। जिससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Nainital Forest Fire: Action against those who set fire to forests
आग - फोटो : आग

विस्तार

नैनीताल जिले में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए शनिवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने पानी की बौछार की थी। अब आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। इन जवानों को नैनीताल वन प्रभाग के संवेदनशील मनोरा और भवाली रेंज में तैनात किया है। वहीं, प्रदेश में जंगल की आग की घटनाओं में कमी आई है। बीते 24 घंटे में राज्य में वनाग्नि की आठ घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इसमें कुमाऊं मंडल में चार घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन

जंगल की आग की दृष्टि से नैनीताल जिला संवेदनशील बना हुआ है। नैनीताल वन प्रभाग में जंगल की आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीएम ने हल्द्वानी में समीक्षा बैठक की थी। वहीं, एयरफोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों की आग बुझाई थी। अब जंगल की आग पर काबू पाने में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।

विज्ञापन


नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एनडीआरएफ के 40 जवान पहुंचे हैं, इसमें 30 जवानों को महेश खान (भवाली रेंज) और दस को मनोरा रेंज में तैनात किया है। यह रेंज आग की दृष्टि से अधिक संवेदनशील बना हुआ है। नैनीताल वन प्रभाग में 250 नियमित वनकर्मी तैनात हैं। 300 फायर वॉचर भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुमाऊं में वनाग्नि की चार घटनाएं
जंगल में आग की घटना में कमी आई है। 27 अप्रैल को राज्य में वनों की आग की 23 घटनाएं और रविवार को आठ घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इसमें गढ़वाल मंडल में दो, कुमाऊं मंडल में चार और वन्यजीव क्षेत्र में दो घटनाएं हुई है। इन घटनाओं में कुल 11.75 हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। नवंबर-2023 से अब तक प्रदेश में जंगल की आग की 606 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें करीब 735 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जंगल प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed