{"_id":"61c8cbe04335ac7bff3c1cff","slug":"nainital-buzzes-with-tourists-during-the-weekend-nainital-news-hld448946960","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड में नैनीताल सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड में नैनीताल सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। क्रिसमस और सप्ताह के अंत (वीकेंड) में रविवार को भी नैनीताल में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों ने अच्छा कारोबार किया। वहीं नैनीताल व आसपास के पर्यटनस्थलों में सैलानी मस्ती करते नजर आए। इधर, पुलिस भी यातायात व्यवस्था बनाने में दिनभर जुटी रही।
बता दें कि बीते दिन क्रिसमस और वीकेंड पर सुबह से शाम तक माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, बोट स्टैंड, बड़ा बाजार, चाट बाजार, भोटिया बाजार में सैलानियों की चहलकदमी होती रही। सैलानियों की भीड़ के चलते पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त नजर आए। सैलानियों की आमद को देखते हुए कारोबारी अंदाजा लगा रहे हैं कि आगामी वीकेंड में नैनीताल में सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा।
रविवार को नैनीताल के चिड़ियाघर में 1536 सैलानियों ने वन्यजीवों को देखा। वहीं केव गार्डन में शाम पांच बजे तक एक हजार से अधिक सैलानी, जबकि वाटर फॉल में 840 और बॉटनिकल गार्डन में 240 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
पर्यटकों की मदद के लिए पुलिस रही तैनात
नैनीताल। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर पर्यटकों की सहायता व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। रविवार को भी सुबह से शाम तक शहर के रूसी बाईपास, हनुमान गढ़ी, तल्लीताल, मालरोड, मल्लीताल, गोलघर चौराहा, पुराना घोड़ा स्टैंड, गाड़ी पड़ाव, मस्जिद तिराहा, अंडा मार्केट, मोहन को चौराहा, चीना बाबा चौराहा, सूखाताल और बारापत्थर में पुलिस तैनात नजर आई, जिसके चलते सुबह से शाम तक शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी है।
-
पर्यटकों को नहीं रोकना पड़ा शहर से बाहर
नैनीताल। नैनीताल में क्रिसमस के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ने पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्यटकों के वाहनों को शहर से बाहर रूसी बाईपास में रोकना पड़ा था, जहां से उन्हें शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया था। रविवार को पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास में नहीं रोकना पड़ा। पुलिस की ओर से पर्यटकों को यातायात की जानकारी देते हुए नगर में प्रवेश दिया गया।