{"_id":"61902a2f82a337488d75f072","slug":"nainital-and-ramnagar-gulzar-with-tourists-nainital-news-hld4444508158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से नैनीताल और रामनगर गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से नैनीताल और रामनगर गुलजार
विज्ञापन
नैनीताल की मालरोड में चहल कदमी करते सैलानी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल/रामनगर। वीकेंड पर नैनीताल और रामनगर में शनिवार सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया। इससे पर्यटन स्थलों पर खासी चहलपहल रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में हल्का जाम भी लगा। नैनीताल में पर्यटकों ने नौकायन तो रामनगर में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
दैवी आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से माल रोड समेत आसपास की सड़कों पर दिनभर कई बार हल्का जाम भी लगा। यातायात पुलिस के मुस्तैद रहने से जाम की स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। डीएसए और मेट्रोपोल की पार्किंग करीब 80 फीसदी तक पैक रही। नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में 650 से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। केव गार्डन में 400, रोपवे में 550, वाटर फॉल में 465 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 128 पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने दिनभर नैनीझील में नौका विहार किया और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद उठाया। रविवार और सोमवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार रहा। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक जंगल सफारी के लिए बुकिंग फुल हो गई है।
शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों ने रामनगर का रुख किया है। जंगल और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट में पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इन दिनों रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिलने पर पर्यटक सीतावनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। सैलानी बिजरानी, गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खोला जा रहा है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।