फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naini lake's water level reached one feet 11 inches

Nainital News: एक फीट 11 इंच पहुंचा नैनीझील का जलस्तर

Mon, 06 May 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Naini lake's water level reached one feet 11 inches
नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट स्टेंड में रविवार को कुछ इस तरह नजर आए डेल्टा। संवाद - फोटो : नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट स्टेंड में रविवार को कुछ इस तरह नजर आए डेल्टा। संवाद
नैनीताल। बर्फबारी न होने और बारिश भी अन्य वर्षों के सापेक्ष कम होने से नैनीझील के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। रविवार को नैनीझील का जलस्तर एक फीट ग्यारह इंच पहुंच गया है। जो बीते तीन वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच मई को जलस्तर मात्र एक इंच था।
विज्ञापन

मई व जून माह पीक ग्रीष्म पर्यटक सीजन के रूप में जाना जाता है। मैदानी क्षेत्रों में छुट्टियों के बाद यहांं पर्यटक गतिविधि अत्यधिक बढ़ जाती है। नैनीझील नगर का मुख्य आकर्षण है। यहां आने वाला पर्यटक नैनीझील में नौकायन जरूर करता है। झील का जलस्तर कम होने से नगर के सौंदर्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसी कारण जल स्तर संतुलन भी संबंधित विभाग समेत प्रशासन के लिए चुनौती रहता है। समय-समय पर प्रशासन की ओर से अधिकारियों के निर्देश दिए जाते हैं। इस वर्ष बारिश कम होने से भी झील का जलस्तर कम हो रहा है।
विज्ञापन

नैनीझील का पांच मई का जल स्तर

वर्ष जल स्तर बारिश
2024 एक फीट ग्यारह इंच 72 एमएम
2023 पांच फीट एक इंच 443 एमएम
2022 चार फीट एक इंच 112 एमएम
2021 एक इंच 104 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed