{"_id":"62a246bacdb07776b14a285e","slug":"murderer-of-two-wives-and-two-children-arrested-after-14-years-haldwani-news-hld4653918189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों और दो बच्चों का हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों और दो बच्चों का हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एक पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद दूसरी पत्नी को जान से मारने के आरोपी को पुलिस और एसओजी की टीम ने पकड़ लिया है। आरोपी करीब 14 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस ने हाल ही में उस पर 25000 रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अपने कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि मूल रूप से नगरिया कॉलोनी, अमरिया जिला पीलभीत निवासी उत्तम मंडल 2008 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहता था। उसने 2008 में दूसरी शादी वीतिका नाम की युवती से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उत्तम ने वीतिका का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने उस समय फरार उत्तम के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार को एसओजी की टीम ने उत्तम को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उत्तम ने बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी विंध्या मंडल और बेटे मनोज, मदन को 2002 में मौत के घाट उतार दिया था। वीतिका के कत्ल के बाद उत्तम ने तीसरी शादी संगीता नाम की युवती से की, जिसके साथ वह दिल्ली में रह रहा था। वह दिल्ली में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। एसएसपी ने बताया कि उत्तम के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हो गया था।