{"_id":"611acc338ebc3e433274ca37","slug":"murder-of-female-tourist-from-noida-nainital-news-hld43472746","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से आई महिला पर्यटक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से आई महिला पर्यटक की हत्या
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल स्थित होटल में हुई महिला की हत्या के बाद होटल के कमरे का निरीक्षण करती एसएसपी
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार सुबह महिला सैलानी का शव नग्नावस्था में मिला। रविवार की रात महिला सैलानी के साथ ठहरे युवक के फरार होने के बाद प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। साथियों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला और युवक के अलग-अलग धर्म के होने के कारण क्षेत्र में लव जेहाद को लेकर भी चर्चा है।
नोएडा निवासी महिला, ऋषभ उर्फ इमरान, श्वेता शर्मा और अलमास उल हक 13 अगस्त को रामनगर पहुंचे और एक रिजॉर्ट में ठहरे थे। 14 अगस्त को वे नैनीताल आए। उन्होंने मल्लीताल के एक होटल में दो कमरे बुक किए। 15 अगस्त की देर रात तक चारों लोगों ने पार्टी की। पार्टी के बाद महिला और ऋषभ एक कमरे में, श्वेता शर्मा और अलमास उल हक दूसरे कमरे में चले गए। सोमवार सुबह 11 बजे श्वेता, महिला के कमरे में पहुंची तो वहां उसे बेसुध देख घबरा गई। उसने ऋषभ को आवाज लगाई लेकिन वह नहीं मिला। श्वेता ने अलमास उल हक को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद दोनों ने मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस के साथ होटल पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद होटल के कमरे को सील कर दिया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी और एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा ने भी होटल पहुंचकर कमरे का मौका मुआयना किया। सोमवार दोपहर बाद हल्द्वानी से फोरेंसिक टीम नैनीताल पहुंची। टीम में शामिल हेम चंद्र, दिनेश गिरि और ममता ने होटल के कमरे में अलग-अलग स्थानों पर गहनता से जांच की और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
मुंह और नाक से निकल रहा था खून
नैनीताल। एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा का कहना है कि मृत महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था और उसका शरीर नीला पड़ा था। पुलिस को मृतका के परिजनों के आने का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। ऋषभ उर्फ इमरान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
दोस्तों ने नाम ऋषभ बताया, असल में था वह इमरान
नैनीताल। नैनीताल के होटल में महिला सैलानी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथ आए दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की। श्वेता और अलमास उल हक ने महिला के साथ आए युवक का नाम ऋषभ बताया। बाद में श्वेता ने मृतका के भाई को फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि जिसे वे दोनों ऋषभ बता रहे हैं, असल में उसका नाम इमरान है। श्वेता ने पुलिस को बताया कि वह महिला और ऋषभ उर्फ इमरान को दो माह से जानते थे। नोएडा की जिस बिल्डिंग में वे रहते हैं, उसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लैट में इमरान महिला और उसकी बेटी के साथ रहता था। दो माह में अच्छी दोस्ती होने के कारण वे उनके साथ घूमने आ गए। पुलिस को यह भी पता चला है कि महिला विवाहित थी और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। उसकी 11 साल की एक बेटी भी है, जिसे महिला अपने भाई के यहां छोड़कर नैनीताल आई थी।
पहले जन्मदिन मनाया, फिर हो गई हत्या
नैनीताल। महिला सैलानी की हत्या के बाद पुलिस ने उसके साथ आए श्वेता और अलमास उल हक से पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को महिला का जन्मदिन था। जन्मदिन पर चारों लोगों ने माल रोड में झील किनारे बैठकर केक काटा। उसके बाद बाजार से खाना पैक कराकर सभी लोग होटल के कमरे में आ गए। यहां देर रात तक चारों ने जमकर पार्टी की। अलमास ने पुलिस को बताया कि वे चारों लोग एक ही कमरे में बैठकर पार्टी कर रहे थे लेकिन इस दौरान ऋषभ उर्फ इमरान ने शराब नहीं पी। अलमास ने पुलिस को बताया कि तीनों लोगों को जब नशा होने लगा तो वह और श्वेता देर रात दूसरे कमरे में चले गए जबकि महिला और ऋषभ उसी कमरे में रहे, जिसमें पार्टी चल रही थी। अलमास का कहना था कि उसके बाद क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
दोस्त की गाड़ी मांगकर लाई थी महिला
नैनीताल। पुलिस के मुताबिक महिला के पास अपनी गाड़ी है, लेकिन नैनीताल वह अपनी गाड़ी न लाकर अपने दोस्त की आई-20 कार मांगकर लाई थी। अपनी गाड़ी वह अपने दोस्त को देकर आई थी। यह भी पता चला है कि रात में ऋषभ होटल से जाते वक्त उसी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला नोएडा की एक रियल स्टेट कंपनी में काम करती थी, जबकि उसका भगोड़ा साथी ऋषभ स्क्रैब का कारोबार करता था।
दो कपल यहां घूमने आए थे, जो मल्लीताल के होटल में रुके थे। सोमवार को होटल के कमरे से महिला सैलानी का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नोएडा निवासी के रूप में हुई। उसका एक साथी फरार है। इसी आधार पर इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फरार हुए युवक की तलाश की जा रही है।
-प्रीति प्रियदर्शनी, एसएसपी नैनीताल
इस वक्त नींद अच्छी आ रही है: कोतवाल
नैनीताल। इस संबंध में जब सोमवार की रात 10:50 बजे कोतवाल अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पूरे दिन काम किया है, इस वक्त नींद अच्छी आ रही है। लिहाजा इस पूरे मामले में अभी कुछ भी नहीं बता सकते हैं।