{"_id":"61c227ca46fb29773b58f8ca","slug":"murder-in-bhowali-bhimtal-news-hld4483878127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते अधेड़ की पत्थरों से कुचलकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते अधेड़ की पत्थरों से कुचलकर हत्या
विज्ञापन
भवाली में पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। ग्राम पंचायत तिरछाखेत के नैनीबैंड पर चार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक मजदूर की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। चारों नशे में थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से गांव में दहशत है।
मंगलवार की सुबह तिरछाखेत निवासी 52 वर्षीय नवीन चंद्र आर्य पुत्र स्व. राम लाल का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। उसे घसीटा भी गया था। कपड़े पास की झाड़ियों में पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन चंद्र ग्राम प्रधान विनोद कुमार के ताऊ का बेटा था। वह अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने आसपास से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अधीक्षक अपराध व कानून डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद कुमार साह और एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो मोहित कुमार आर्य (20), राजेश आर्य (18) निवासी तिरछाखेत, आकाश सिंह (24), निवासी तल्ली मंदिर, नीलेश कुमार (24) निवासी हरसौली नवीन के साथ मारपीट करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
इसके बाद चारों की तलाश की गई। बाद में पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चारों ने कुछ समय पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूली है।
पुलिस टीम में ये थे शामिल
कोतवाल संजय गर्ब्याल, एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, मनोज पांडे, पंकज पांडे, अजय कुमार, नरेंद्र सिंह, राम सिंह राणा, जगदीश धामी, प्रेम कुमार, दीपक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
पुलिस टीम पुरस्कृत
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी ने 5000, एसएसपी ने 2500 और एसपी क्राइम और यातायात ने 1000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने मजदूर की पत्थरों से कुचलकर हत्या की है। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अपराध कबूला है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। -जगदीश चंद्र, एसपी सिटी क्राइम