फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipality's claims regarding garbage collection are false; councilor dismisses them.

Nainital News: कूड़ा उठान के पालिका के दावे झूठे, सभासद ने नकारे

Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipality's claims regarding garbage collection are false; councilor dismisses them.
नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका के घर-घर कूड़ा पृथक्करण और निस्तारण के दावों को अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने पालिका प्रशासन पर सोशल मीडिया पर केवल मुंह मियां मिट्ठू बनने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उनके वार्ड से पिछले पांच दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल विपरीत है जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने पालिका से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की जोरदार मांग की है।
विज्ञापन

मॉल रोड के लिए पृथक कूड़ा वाहन
नैनीताल। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि शहर की मॉल रोड, तल्लीताल डांठ, मल्लीताल और मुख्य सार्वजनिक स्थलों से कचरे के नियमित निस्तारण के लिए एक अलग वाहन खरीदा जाएगा। पालिका कुल नौ नए वाहन खरीद रही है जिनमें आठ कूड़ा वाहन (दो कॉम्पैक्टर, तीन हूपर, दो बिन लिफ्टर, एक बड़ा डंपर) और एक स्ट्रीट लाइट वाहन शामिल है। इस पहल से पर्यटकों के बीच शहर की साफ-सफाई का सकारात्मक संदेश जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

नंदा देवी महोत्सव और कूड़ा निविदा टली
नैनीताल। नगर पालिका परिषद में नंदा देवी महोत्सव के व्यावसायिक आयोजन (जर्मन हैंगर टेंट) और घर-घर कूड़ा उठान व निस्तारण की निविदाएं खोली जानी थीं। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान घर-घर कूड़ा उठान की निविदा को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, नंदा देवी महोत्सव के लिए तकनीकी निविदा खोली गई जिसमें ऑनलाइन सात और ऑफलाइन पांच आवेदन प्राप्त हुए। वित्तीय निविदा सोमवार को खोली जाएगी। इस दौरान समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed