{"_id":"122a041aeb82a4ae63a9cb2dcafd35d7","slug":"municipality-launched-amid-protests-binduktta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी विरोध के बीच बिंदुखत्ता पालिका का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी विरोध के बीच बिंदुखत्ता पालिका का शुभारंभ
ब्यूरो /अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और अखिल भारतीय किसान महासभा के भारी विरोध-प्रदर्शन, सड़क जाम और पथराव के बीच नगरपालिका परिषद कार्यालय का काबीना मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने उद्घाटन किया। पालिका का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने के साथ ही श्रम मंत्री के काफिले पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने आधे घंटे तक श्रम मंत्री के काफिले को रोके रखा। श्रम मंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियों से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी फटकार कर उन्हें तितर-बितर किया।
विज्ञापन
देर शाम तक विरोध-प्रदर्शन होता रहा। विरोध प्रदर्शन के चलते कबीना मंत्री दुर्गापाल को दूसरे रास्ते से वापस जाना पड़ा। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा और किसान महासभा के 18 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल बिंदुखत्ता नगर पालिका परिषद का उद्घाटन करने जा रहे थे।
बिंदुखत्ता को पालिका का दर्जा देने का विरोध कर रहे अखिल भारतीय किसान महासभा और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्य मार्ग पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
इस बीच श्रम मंत्री का काफिला पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक दिया। सिटी मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह और एसडीएम पंकज उपाध्याय के कई बार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और उन्होंने श्रम मंत्री के काफिले पर पथराव कर दिया।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां फटकारीं, जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। पालिका कार्यालय के उद्घाटन को लेकर विरोध का यह सिलसिला पुलिस, प्रशासन की मौजूदगी में करीब छह घंटे तक बेरोकटोक चलता रहा।
पुलिस के घेरे में बमुश्किल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रम मंत्री ने नगर पालिका परिषद का उद्घाटन किया। प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर को देखते हुए कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पुलिस ने श्रम मंत्री को मुख्य मार्ग कार रोड की बजाए घोड़ानाला के रास्ते से उन्हें वापस भेजा।